लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में मारुति 800 कार में गैस भरवाते समय अचानक लगी आग, चालक के साथ हुआ ये!

मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में हारून अपनी मारुति 800 कार में गैस रिफिलिंग कर रहा था, तभी आग लग गई. दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायल हारून को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक भयावह हादसा हो गया. यहां लाहसुना रोड पर हारून नामक व्यक्ति अपनी मारुति 800 कार में गैस रिफिलिंग कर रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई. बता दें कि आग की चपेट में आने से हारून गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घायल हारून को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.