UP Weather Update: यूपी में 17 और 18 फरवरी को होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट. तापमान में भी होगी 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. एक तरफ जहां लोगों को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास होगा, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनने जा रही है.