लेटेस्ट न्यूज़

UPSTF की गिरफ्त में आते ही बदले मौलाना सलीम के सुर, CM योगी की मां पर बयान देने के बाद हाथ जोड़कर मांगी माफी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को पूर्णिया से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया. जानें क्या है पूरा विवाद और मौलाना की माफी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है. इस बयान के वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया.