लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में सगे चाचा और बेटे लाठी-चाकू लेकर भतीजों पर किया हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

Ballia Crime News: बलिया के बनकटा में गहनों के विवाद में सगे चाचा ने अपने बच्चों के साथ मिलकर भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी-डंडों और चाकू से किए गए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा में पुरानी रंजिश और गहनों के विवाद को लेकर सगे रिश्तों का खून सफेद हो गया. सगे चाचा ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अपने ही भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में एक युवक को गम्भीर चोटें आई है. इस मामले में पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. लेकिन सभी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है.