लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में 8193 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 651 गावों से खरीदी जाएगी जमीन

3 New Expressways in UP: उत्तर प्रदेश में सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है. इनमें मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

3 New Expressways in UP
3 New Expressways in UP (AI Generated Image)
social share
Google CTA

3 New Expressways in UP: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है. प्रदेश में बनने वाले इन तीन प्रोजेक्टस में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं. यह एक्सप्रेस-वे राज्य के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे, जिसके लिए सरकार 8193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी. इसके साथ ही सरकार ने इन तीनों एक्सप्रेस-वे का अलाइनमेंट तय कर लिया है और यह भी तय हो चुका है कि किस जिले से कितनी जमीन खरीदी जाएगी.

1. सबसे बड़ा होगा विंध्य एक्सप्रेस-वे

तीनों नए एक्सप्रेस-वे में सबसे ज्यादा जमीन विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए खरीदी जाएगी. यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा. इस परियोजना के लिए कुल 4,613.93 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी और यह चार जिलों के 327 गांवों से होकर निकलेगा. 

प्रयागराज के 71 गांव से 862.76 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद

भदोही के 58 गांव से 472.74 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद

मिर्जापुर के 89 गांव से 1,258.79 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद

सोनभद्र के 109 गांव से खरीदी जाएगी 2,019.64 हेक्टेयर जमीन

2. मेरठ से हरिद्वार तक बनेगा एक्सप्रेस-वे

गंगा एक्सप्रेस-वे के पश्चिमी छोर को हरिद्वार तक बढ़ाया जा रहा है. जिसके लिए यह नया एक्सप्रेस-वे यूपी के अमरोहा और बिजनौर से होते हुए हरिद्वार तक जाएगा. इस निर्माण के लिए सरकार तीन जिलों में करेगी जमीन की खरीद. 

अमरोहा के 52 गांव से होगी 555.94 हेक्टेयर जमीन की खरीद

बिजनौर के 108 गांव से खरीदी जाएगी 1,058.44 हेक्टेयर जमीन

हरिद्वार के 24 गांव में होगी 406 हेक्टेयर जमीन की खरीद

3. विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे

सरकार का तीसरा प्रोजेक्ट विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. यह एक लिंक एक्सप्रेस-वे होगा जो मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर क्षेत्र को आपस में जोड़ेगा. इस एक्सप्रेस-वे के लिए तीनों जिलों के 140 गांवों से कुल 1,558.93 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी. 

चंदौली: 52 गांव से 663.72 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद 

गाजीपुर: 52 गांव में होगी 576.91 हेक्टेयर जमीन की खरीद

मिर्जापुर: 36 गांव से खरीदी जाएगी 318.30 हेक्टेयर जमीन

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में सड़क हादसा... दुर्गा पूजा का वीडियो देख रहे थे लोग, तभी बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत