लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में एंट्री लेते ही अनंत सिंह ने सबसे पहले किसे दिया अपनी बेटी की शादी का कार्ड? बुलडोजर से हुआ स्वागत

बेटी की शादी का कार्ड देने यूपी पहुंचे बिहार के विधायक अनंत सिंह का चंदौली में बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया गया. उन्होंने बीजेपी विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की. जानिए अनंत सिंह के स्वागत पर सुशील सिंह ने क्या कहा और शादी कब होनी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने उत्तर प्रदेश पहुंचे. चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुशील सिंह से उन्होंने मुलाकात की और उन्हें शादी का कार्ड दिया. 

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. बाद में जब सुशील सिंह से अनंत सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अच्छे आदमी हैं और मजबूत आदमी हैं.

अनंत सिंह के यूपी पहुंचने पर चंदौली में उनके स्वागत की भी तैयारी की गई थी. उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही उनके समर्थकों और परिचितों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बुलडोजर से फूल बरसाए गए. बॉर्डर पर भी काफी लोग मौजूद रहे. अनंत सिंह यहां से प्रयागराज की ओर रवाना हुए थे.

सुशील सिंह को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण

अनंत सिंह जब चंदौली पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र उन्हें सौंपा. सुशील सिंह ने बताया कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और शादी समारोह में शामिल होने की बात भी कही.

जब उनसे पूछा गया कि अनंत सिंह के आने पर इतनी तैयारियां क्यों की गई थीं, तो सुशील सिंह ने कहा कि उनके आने की जानकारी मिलने पर उनके चाहने वाले और मित्र भी स्वागत के लिए पहुंच गए थे. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह उनके विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे और उन्हें आगे प्रयागराज भी जाना था. इसी वजह से लोगों ने उनका स्वागत किया.

यूपी पहुंचने पर अनंत सिंह ने क्या कहा?

जब अनंत सिंह से सवाल किया गया कि यूपी में कैसा लगा, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ''खूब बढ़िया लगा, खूब बढ़िया.'' उन्होंने यूपी में मिले स्वागत के लिए भी धन्यवाद दिया.

25 नवंबर को है अनंत सिंह की बेटी की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है. शादी को लेकर बिहार के मोकामा स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में तैयारियां चल रही हैं. शादी के निमंत्रण के लिए अलग-अलग लोगों और राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं.

अनंत सिंह बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्हें बिहार की राजनीति में 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है. मोकामा की राजनीति में उनका परिवार लंबे समय से प्रभाव रखता है. वह कई बार इस सीट से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा सवाल, बोले- 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का पता कैसे चला?