लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में बेटी के हत्यारे दामाद के साथ भागी सास, सोना-चांदी के जेवर और लाखों रुपए भी ले गई

ADVERTISEMENT

उन्नाव में एक महिला पर बीमार पति को छोड़कर अपने दामाद के साथ फरार होने का आरोप लगा है. परिवार का दावा है कि महिला घर में गाड़कर रखे पुश्तैनी जेवर और जमीन भी अपने साथ जुड़े लोगों के नाम कर गई. जिस दामाद के साथ जाने का आरोप है, उस पर 15 साल पहले महिला की बेटी की हत्या का भी आरोप लगाया गया था.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार होने का आरोप लगा है. परिवार का दावा है कि महिला घर में जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है. इतना ही नहीं, महिला पर पति की खरीदी हुई जमीन अपने नाती के नाम करने का भी आरोप है.

मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है. बेटे का आरोप है कि उसकी मां बीमार पिता को छोड़कर उसकी बहन के पति के साथ चली गई है. इसे आसान शब्दों में इस तरह समझिए की महिला अपने उस दामाद के साथ चली गई जिस पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप है. 

15 साल पहले हुई थी बेटी की हत्या

परिवार के मुताबिक, पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती और वह पहले गांव में चौकीदारी करते थे. शिकायत में बेटे ने बताया कि उसके पिता ने बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में की थी. करीब 15 साल पहले बहनोई ने उसकी बहन की हत्या कर दी थी. बेटे के मुताबिक, उस समय बच्चे की परवरिश को देखते हुए परिवार ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया था.

आरोप है कि इसके बाद से ही उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना शुरू हो गया. जब पिता ने इस पर आपत्ति जताई तो मां उनके साथ झगड़ा करने लगीं.

घर में गाड़कर रखे थे सोने-चांदी के जेवर

परिवार का आरोप है कि महिला घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे पुश्तैनी जेवर भी निकालकर अपने साथ ले गई है. बीमार पति के मुताबिक, इन जेवरों में करीब दो किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के आभूषण थे. इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने करीब 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी. महिला ने 14 सितंबर को दामाद के कहने पर जमीन चुपचाप अपने नाती के नाम कर दी.

पहले थाने में की शिकायत, अब एसपी से लगाई गुहार

बेटे का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले अजगैन थाने में भी की गई थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने एसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की.

एसपी ने परिवार को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है. फिलहाल परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें: AMU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ अध्यक्ष, नशरा नईम उपाध्यक्ष और मोहम्मद हमदान बने सचिव