ADVERTISEMENT

विकसित यूपी बैठक 2026

शॉर्ट्स

वीडियो

ADVERTISEMENT

storystorystorystory

विकसित यूपी बैठक 2026

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में UP Tak अपना अगला बड़ा पड़ाव संगम नगरी प्रयागराज में डालने जा रहा है. मेरठ, झांसी, गोरखपुर और कानपुर की शानदार सफलता के बाद अब 31 अगस्त 2026 को प्रयागराज में 'विकसित UP बैठक' का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस खास मंच पर प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के विकास, राजनीति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला उद्यमिता और हस्तशिल्प (ODOP) के रोडमैप पर गहन मंथन होगा. प्रयागराज की इस बैठक में राजनीतिक नेतृत्व, शासन-प्रशासन, उद्योग, चिकित्सा और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.

दिग्गज राजनेताओं और विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद

राजनीतिक नेतृत्व: कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम की विधायक पूजा पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, यूपी सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी शामिल होकर विकास की नीतियों पर अपनी बात रखेंगे.

प्रशासन और नौकरशाही: सुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था पर बात करने के लिए उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) से ऋषि राज (IAS) मौजूद रहेंगे.

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र: बेहतर चिकित्सा सुविधाओं पर मंथन करने के लिए नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजीव सिंह, गौरी शुक्ला हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश शुक्ला और सृजन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बृज बिहारी अग्रवाल इस मंच का हिस्सा बनेंगे.

शिक्षा और कौशल विकास: प्रयागराज के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा पर चर्चा के लिए यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष सतपाल गुलाटी, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक नीरज अग्रवाल और टीवायएस (TYS) यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर यश प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे.

व्यापार और औद्योगिक विकास: प्रयागराज के औद्योगिक विकास पर विचार साझा करने के लिए होटल कान्हा श्याम और श्याम डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के विधुप अग्रहरी, बैद्यनाथ इंडस्ट्रीज के धनंजय शर्मा और तिरुपति बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड (पारले-जी फ्रेंचाइजी) के संजय कुमार रत्नानी शामिल होंगे.

महिला उद्यमिता: महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता पर बात करने के लिए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल व एमडी और ऑल-इंडिया ऑर्गनाइजेशन की टीचर ट्रेनिंग हेड अमृता अग्रवाल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल की संस्थापिका व महिला बांझपन इलाज की विशेषज्ञ डॉ. वंदना बंसल और युवा महिला उद्यमी व इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की संस्थापिका रोहिणी मंच पर अपने अनुभव साझा करेंगी.

एक जिला एक उत्पाद: प्रयागराज के प्रसिद्ध मूंज हस्तशिल्प और स्थानीय हुनर पर बात करने के लिए मूंज क्राफ्ट की महिला उद्यमी फातिमा बीबी और आयशा बेगम इस बैठक का हिस्सा बनेंगी.

विशेष और प्रायोजित सत्र: कार्यक्रम में न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. नवनीत नारायणदास मंधानी और करियरकिक सर्विसेज के संस्थापक व सीईओ निखिल सचान भी अपने-अपने विषय पर विचार रखेंगे.

प्रयागराज की प्रगति और भविष्य पर मंथन 'विकसित UP बैठक' अपने बेबाक अंदाज और कड़े सवालों के लिए जानी जाती है. इस मंच पर कुल 15 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से राजनीतिक नेतृत्व, शासन-प्रशासन और प्रायोजित सत्र व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) होंगे, जबकि अन्य विषयों पर ग्रुप सेशंस होंगे. इस बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों जैसे स्थानीय विकास, औद्योगिक नीतियां, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा के स्तर, महिला उद्यमिता और ओडीओपी (ODOP) के प्रोत्साहन पर सीधे सवाल पूछे जाएंगे. इस मंच का मुख्य उद्देश्य नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना है ताकि विकास की रफ्तार को और तेज किया जा सके.

कहां देखें लाइव अपडेट्स? प्रयागराज में होने वाला यह पूरा भव्य कार्यक्रम UP Tak के YouTube चैनल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. पल-पल की अपडेट्स, एक्सक्लूसिव वीडियो और खबरों के लिए uptak.in के साथ जुड़े रहें. Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर का कहना है कि 'विकसित UP बैठक' सिर्फ चर्चा का मंच नहीं है. बल्कि यह उत्तर प्रदेश के विकास की जमीनी हकीकत को मापने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने का सशक्त जरिया है.

और पढ़ें >

विकसित यूपी बैठक 2026 से जुड़े सवाल जवाब

मेरठ, झांसी, गोरखपुर और कानपुर के बाद अब प्रयागराज में 'विकसित UP बैठक' का आयोजन क्यों किया जा रहा है?

इस बैठक में प्रयागराज और इसके आस-पास के क्षेत्रों के किन मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी?

क्या 'विकसित UP बैठक' में प्रयागराज के स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और रोजगार के मुद्दों पर भी बात होगी?

UP Tak की यह बैठक अन्य व्यापारिक सम्मेलनों या सरकारी कार्यक्रमों से किस तरह अलग है?
'विकसित UP बैठक' प्रयागराज एडिशन की लाइव कवरेज और अपडेट्स को कहां फॉलो करें?

ADVERTISEMENT