लेटेस्ट न्यूज़

Viksit UP Baithak 2026: 'विकसित UP बैठक' में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान- सूर्या चौहान हत्याकांड और नोएडा के विकास पर कही ये बड़ी बातें

Vikasit UP Baithak 2026: कानपुर में यूपी तक की 'विकसित UP बैठक' 3 जून को शुरू. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड, नोएडा के सैमसंग प्लांट और यूपी के ₹5,000 करोड़ के स्वास्थ्य बजट पर खुलकर की बात.

ADVERTISEMENT

Viksit UP Baithak 2026:
Viksit UP Baithak 2026
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज यानी 3 जून को यूपी Tak के विशेष और भव्य कार्यक्रम 'विकसित UP बैठक' का शानदार आगाज हो चुका है. इस हाई-प्रोफाइल मंच पर सूबे के दिग्गज राजनेताओं और शीर्ष अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के ब्लूप्रिंट पर सीधी चर्चा की जा रही है. कार्यक्रम के एक मुख्य सत्र में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शिरकत की. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंच से विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने खासकर नोएडा के विकास और गाजियाबाद के बहुचर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद हुई कार्रवाई को लेकर सरकार की नीति बिल्कुल साफ की.