लेटेस्ट न्यूज़

Viksit UP Baithak 2026: 'विकसित UP बैठक' में बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह- 3 महीने में यूपी का कोई गांव नहीं बचेगा जहां न चले रोडवेज बस

Viksit UP Baithak 2026: कानपुर में यूपी तक की 'विकसित UP बैठक' में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 1000 करोड़ के गोमती नगर बस अड्डे, 15,000 बसों के बेड़े और मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना पर अहम जानकारियां साझा कीं.

ADVERTISEMENT

Viksit UP Baithak 2026:
Viksit UP Baithak 2026
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चल रहे यूपी Tak के विशेष और भव्य कार्यक्रम 'विकसित UP बैठक' में राज्य के दिग्गज राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा, रोजगार, और यूपी के विकास के ब्लूप्रिंट पर सीधी चर्चा कर रहे हैं. इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 'विकसित UP बैठक' के मंच पर शिरकत की और अपने विभाग की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं व राज्य की सियासत पर खुलकर अपनी बात रखी.