लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ हत्याकांड में फरार आरोपी श्रद्धा दुबे ने लगाई सरेंडर अर्जी, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद क्या नेपाल से लौटी भारत?

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ी जानकारी आई है. हत्या के मामले में श्रद्धा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्होंने लखनऊ की अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Shiva Sharma Death Case
Lucknow Shiva Sharma Death Case
social share
Google CTA

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ी जानकारी आई है. हत्या के मामले में श्रद्धा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्होंने लखनऊ की अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है. बता दें शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नेपाल भाग गईं थी. अब बताया जा रहा है कि वह वापस उत्तर प्रदेश लौट आई है और कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रही हैं.

दूसरी तरफ शिवा शर्मा की मां ने न्याय के लिए सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर श्रद्धा दुबे और हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. 

नेपाल से लौटकर दी सरेंडर अर्जी

लखनऊ के व्यापारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस को पता चला श्रद्धा गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत छोड़कर नेपाल भाग गई है. जब पुलिस को उसके नेपाल में होने की जानकारी मिली, तो वह नेपाल में लगातार अपने ठिकाने बदलने लगी थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में श्रद्धा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया. पुलिस की कार्रवाई को बढ़ता हुआ देखकर वह यूपी लौट आई है. जानकारी के मुताबिक उसने 2 दिन पहले ही लखनऊ कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई थी. हालांकि अर्जी लगाने का मतलब यह नहीं है कि उसने पुलिस या कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया है. वह पुलिस से अभी भी छुपी हुई है और अब पुलिस इंतजार कर रही है कि वह कब कोर्ट में पेश होगी.

मां ने मांगा सीएम योगी से इंसाफ

इधर श्रद्धा दुबे सरेंडर करने की तैयारी कर रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. रंजना शर्मा ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री से अपील की है इस कथित हत्याकांड में शामिल  मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और अन्य सभी आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच की जाए, जिससे उनके बेटे की मौत का रहस्य सबके सामने आ सके. 

सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग

अपनी गुहार में रंजना शर्मा ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य सभी डिजिटल सबूतों को तुरंत सुरक्षित रखने की अपील की है. उन्होंने आशंका जताई है कि जांच में अगर थोड़ी भी लापरवाही हुई या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई, तो इस हत्याकांड की सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाएगी. इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में तय समय के भीतर जांच पूरी करने की गुहार लगाई है और इस केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की अपील की है.  

यह भी पढ़ें: यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर CEO का बड़ा आदेश, फॉर्म-7 में गलत जानकारी दी तो होगी ये कार्रवाई