लेटेस्ट न्यूज़

देवी मां की जिस प्रतिमा की खुद देवरिया DM दिव्या मित्तल ने उतारी आरती, उसे कूड़ा गाड़ी में रखा गया, अब ये हुआ

UP News: देवरिया में दुर्गा मां की प्रतिमा को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रख दिया गया. इसे छिपाने के लिए गाड़ी को लाल कपड़े से भी कवर कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

Deoria, Deoria News, Deoria Viral News, Deoria Viral Video, Deoria DM Divya Mittal, DM Divya Mittal, UP News, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया वायरल न्यूज, देवरिया वायरल वीडियो,  देवरिया डीएम दिव्या मित्तल, डीएम दिव्या मित्तल, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक नगर पालिका की गाड़ी में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखी गई हैं. जिस गाड़ी में प्रतिमा रखी गई हैं, उसे लाल कपड़े से कवर किया गया. मगर जब वो लाल कपड़ा हटाया जाता है तो सामने आता है कि ये गाड़ी नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी है. दरअसल यहां देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को कूड़ा गाड़ी में रखा गया. अब ये वीडियो क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है.