UPSSSC ने 1784 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका, जानें आवेदन करने की तारीख
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग इस भर्ती के तहत 1784 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग इस भर्ती के तहत 1784 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है. जो युवा यूपी में अपने घर के आस-पास ही सरकारी नौकरी करने का मौका देख रहे हैं. वे बिना किसी देरी के आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से लेकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी.
आयोग ने इस नोटिफिकेशन में वाणिज्य कर संग्रह अमीन, लिपिक, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी जैसे 12 तरह के महत्वपूर्ण विभागों में भर्ती निकाली है. इस भर्ती में केवल वहीं युवा शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पीईटी-2025 की परीक्षा दी है और उनके पास वैध स्कोर कार्ड है.

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होंगी. योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और फीस जमा कर सकते हैं. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती होती है, तो उसमें सुधार करने के लिए आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2026 तय की गई है.
भर्ती के लिए कुल पद
यूपीएसएसएससी ने इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1784 पदों पर भर्ती निकाली है. देखें किस विभाग में निकले है कितने पद.
| पद का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| वाणिज्य कर संग्रह अमीन | 235 |
| भूमि अर्जन अमीन | 187 |
| भंडारपाल एवं लिपिक | 118 |
| भंडारपाल एवं लिपिक (विशेष भर्ती) | 2 |
| सहकारी कृषि पर्यवेक्षक | 50 |
| गृह माता | 5 |
| सारणीयक | 14 |
| समाज कल्याण पर्यवेक्षक | 137 |
| ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) | 525 |
| ग्राम पंचायत अधिकारी | 508 |
| फार्म लिपिक | 2 |
| बिक्री कर्ता | 1 |
| कुल | 1,784 |
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का पीईटी-2025 में शामिल होना जरूरी है. उसके पास वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए और सामान्यीकृत अंक शून्य से अधिक होने चाहिए. मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी. अधिकांश पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है.
कुछ खास पदों पर इनमें ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए 12वीं के साथ-साथ 'CCC' कंप्यूटर प्रमाण पत्र का होना भी अनिवार्य है.
फार्म लिपिक के लिए कृषि कार्य में 3 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही बिक्री कर्ता पद के लिए विक्रय कार्य में 3 साल का अनुभव मांगा गया है.
उम्मीदवारों के लिए तय आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों एक समान आवेदन के लिए 25 रुपए ऑनलाइन प्रक्रिया फीस देनी होगी. जिसमें अनारक्षित, ओबीसी, एससी और एसटी समेत सभी श्रेणियां शामिल हैं.
चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया में पदों के हिसाब से सैलरी तय की गई है. चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के पदों पर 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. पे-लेवल 3 के पदों पर 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा.
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
वेबसाइट के लाइव विज्ञापन सेक्शन में विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 चुनें.
पीईटी-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और ओटीपी सत्यापन पूरा करें.
शैक्षणिक योग्यता, 12वीं के अंक, बोर्ड और पास होने का साल जैसी जानकारी जांचें.
जरूरत के अनुसार सीसीसी प्रमाणपत्र का विवरण भरें.
नेट बैंकिंग, कार्ड, यूपीआई या एसबीआई ई-चालान से 25 रुपये का शुल्क जमा करें.
फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रति डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें: मामी के साथ संबंध बनाते हुए देखा, बांदा में मामा ने डंडे से पीट-पीटकर ली भांजे की जान
