लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा मां-बाप समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, चाय-मैगी खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका

ADVERTISEMENT

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही घर के अंदर से एक परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं.

social share
Google CTA

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही घर के अंदर से एक परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. एक साथ पांच जिंदगियां खत्म होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इस परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

मैगी और चाय खाने की बात

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किसी चीज को खाने की वजह से हुई है. बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद सभी लोग रात में सोने चले गए, लेकिन अगली सुबह घर के अंदर से उन पांचों की लाशें ही बरामद हुईं. हालांकि, अभी तक मौत की असली वजह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है.

फूड पॉइजनिंग की आशंका

शुरुआती दावों और जांच के आधार पर इस पूरी घटना के पीछे फूड पॉइजनिंग को एक बड़ा कारण माना जा रहा है. हालांकि, कुछ खाने के बाद ही मौत होने की बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसने पांचों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की बहुत ही गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है. मौत के पीछे की असली वजह क्या है और चाय या मैगी में ऐसा क्या था जिससे पांचों की जान चली गई, यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा.