Profile

अभय राठौर

abhay.rathore@aajtak.com

अभय राठौर वर्तमान में इंडिया टुडे ग्रुप के यूपी तक में ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीतिक, क्राइम, शिक्षा, और समसामयिक घटनाओं के मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं. डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के लिए तथ्यपरक और शोध-आधारित कंटेंट तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है. वे ऐसी खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं, जिनका आम लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है. पत्रकारिता के क्षेत्र में अभय ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज़ से की है, जहां उन्होंने न्यूज़ प्रोडक्शन, कॉपी राइटिंग और रिसर्च की बारीकियों को करीब से समझा है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़रूम की कार्यप्रणाली, तथ्य जांच और विश्वसनीय पत्रकारिता के मानकों का अनुभव प्राप्त किया है. अभय ने साल 2024-25 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से  रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा हासिल किया है. इससे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. इस दौरान अभय ने फ्रीलांसर पत्रकारिता भी की है.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT