लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के शहर उरई में कल लगेगा रोजगार मेला, 2000+ लोगों को मिलेगी नौकरी, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Orai Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश में जिला जालौन के अंतर्गत उरई शहर में पहली बार रोजगार मेला लगने जा रहा है, जहां युवाओं को नौकरी पाने का शानदार अवसर मिलेगा. यूपी रोजगार मिशन के तहत उरई के दयानन्द वैदिक कॉलेज में 2 नवंबर 2026 को यह विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Orai Job Fair 2026:
Orai Job Fair 2026:
social share
Google CTA

Orai Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश में जिला जालौन के अंतर्गत उरई शहर में पहली बार रोजगार मेला लगने जा रहा है, जहां युवाओं को नौकरी पाने का शानदार अवसर मिलेगा. यूपी रोजगार मिशन के तहत उरई के दयानन्द वैदिक कॉलेज में 2 नवंबर 2026 को यह विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिला सेवायोजन कार्यालय (उरई) द्वारा आयोजित इस मेले में टाटा और अदाणी समेत 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं की भर्ती के लिए आएंगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2000 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा. नौकरी के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार हर महीने 35000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

रोजगार मेले का समय और स्थान

यह रोजगार मेला 2 नवंबर 2026 को सोमवार को आयोजित किया जाएगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इंटरव्यू के लिए सुबह 10 बजे दयानन्द वैदिक कॉलेज (डी.वी.सी.), उरई, जाना होगा.

30 कंपनियां करेंगी दो हजार भर्तियां

इस मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी क्षेत्र की 30 से अधिक नामी कंपनियां आ रही हैं. इनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, मदरसन, बीकेटी टायर्स, अदाणी सोलर और ब्लिंकिट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां मुख्य रूप से शामिल हैं. ये सभी कंपनियां मिलकर 2,000 से अधिक खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी.

सैलरी और आयु सीमा की जानकारी

रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां युवाओं का चयन उनकी काबिलीयत और इंटरव्यू के आधार पर करेंगी. इस मेले में जिन युवाओं का चयन होगा उन्हें हर महीने 10000 रुपये से लेकर 35000 रुपये तक का शानदार मासिक वेतन दिया जाएगा. इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

रोजगार मेले के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन

इस मेले की पूरी चयन प्रक्रिया एकदम निशुल्क रखी गई है. मेले में जाने वाले युवा अपने साथ अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) और पढ़ाई से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जरूर लेकर जानें होंगे. इच्छुक युवा 'रोजगार संगम' के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर आसानी से अपना फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में 'साइक्लोन अर्नब' से किसानों की फसल खराब, सरकार ने किया मुआवजा देने का ऐलान