लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में 15 दिन बाद जंगल में मिली नाबालिग लड़की की लाश, प्रेमी रौनक यादव ने मिलने के बहाने बुलाकर की हत्या

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 16 अक्टूबर से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने करीब 15 दिन बाद आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लालगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने और फिर उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया है. यह लड़की 16 अक्टूबर को संदिग्ध हालातों में अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जब पुलिस की शुरुआती जांच से परिवार संतुष्ट नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार से न्याय की गुहार लगाई. एसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगालने पर इस पूरे हत्याकांड का चौंकाने वाला सच सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर लड़की की लाश भी बरामद कर ली है.

2 साल पुराना था प्रेम प्रसंग

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस खौफनाक हत्याकांड की जड़ करीब 2 साल पुराने प्रेम प्रसंग में छिपी थी. आरोपी रौनक यादव और मृतका के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन कुछ समय पहले लड़की ने रौनक से बातचीत करना बंद कर दिया था. इस बात को रौनक ने रंजिश मान लिया और लड़की को मौत के घाट उतारने का खौफनाक प्लान बना लिया.

मिलने के बहाने बुलाकर की हत्या

घटना से कुछ दिन पहले रौनक ने एक बार फिर लड़की से बातचीत शुरू कर दी, लेकिन नाबालिग लड़की को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं लगी कि उसके प्रेमी के दिल में कितनी भयानक साजिश पल रही है. इसी साजिश के तहत, रौनक ने मिलने के बहाने लड़की को बुलाया और मौका पाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

15 दिन बाद जंगल से मिली लाश

लड़की के लापता होने के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी रौनक यादव की ही निशानदेही पर पुलिस ने रेल कोच कारखाने के पास मौजूद जंगल (गोविंद नहर की झाड़ियों) से मृतका की लाश बरामद कर ली है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: 'जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे...' अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- PD