लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, 8 बच्चों की मां को चाकू से गोदा और ईंट से कुचला सिर... फिर हरदोई में लालपूत राठौर ने जो किया हैरान कर देगा! 

उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया. पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव में 52 साल के लालपूत राठौर ने अपनी 50 साल की पत्नी जनुका देवी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Hardoi Crime News
Hardoi Crime News
social share
Google CTA

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया. पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव में 52 साल के लालपूत राठौर ने अपनी 50 साल की पत्नी जनुका देवी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने पहले सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए और फिर ईंट से उनका सिर कुचल दिया. इस वारदात के कुछ देर बाद लालपूत ने भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे, जबकि उनके बच्चे दूसरे मकान पर थे. जब बेटा घर लौटा तो दोनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए.

पुरवा कछेलिया गांव में मिले पति-पत्नी के शव

यह मामला पाली थाना क्षेत्र के पुरवा कछेलिया गांव का है. यहां रहने वाले लालपूत राठौर खेतीबाड़ी करते थे. गांव में उनके दो मकान बने हुए हैं. बताया गया है कि दंपती के कुल आठ बच्चे हैं. इनमें तीन बेटे गांव से बाहर रहते हैं, जबकि एक बेटा ऑटो चलाता है. घटना वाले दिन वह भी घर पर मौजूद नहीं था. दोनों बेटियां भी कहीं गई हुई थीं. वहीं, एक बेटा पुराने मकान में था. शनिवार शाम लालपूत का बेटा पुष्पेंद्र अपने भाइयों के साथ दूसरे मकान पर था. इस दौरान घर में लालपूत और उनकी पत्नी अकेले थे. देर शाम पुष्पेंद्र जब वापस लौटा तो आंगन में मां का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. वहीं, पिता का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.

यह भी पढ़ें- यूपी के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 6 शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

 

चाकू से हमला करने के बाद ईंट से कुचला सिर

पुष्पेंद्र ने मां को खून से लथपथ हालत में देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. महिला के शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे. आरोप है कि लालपूत ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर वार किए और फिर ईंट से उनका सिर कुचल दिया. इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और ईंट भी बरामद की गई है. पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

चरित्र पर शक को लेकर अक्सर होता था झगड़ा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक लालपूत और जनुका देवी के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी. इसके अलावा लालपूत के नशा करने का आदी होने की बात भी सामने आई है. बताया गया है कि उसके घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. फिलहाल पुलिस घरेलू विवाद और शक से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- आजम खान और अब्दुल्लाह आजम की रिहाई का रास्ता साफ, दो पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने जारी किया रिलीज ऑर्डर

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शाहाबाद के सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 31 अक्टूबर की देर शाम की है. उनके मुताबिक लालपूत राठौर ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी जनुका देवी पर ईंट और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

आठ बच्चों के परिवार में पसरा मातम

इस घटना के बाद पुरवा कछेलिया गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. एक ही घर में पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आठ बच्चों के माता-पिता की इस तरह मौत होने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.