लेटेस्ट न्यूज़

गुरुग्राम के होटल में आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजिल पाठक की संदिग्ध मौत, बाथटब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दुखद खबर सामने आई है. सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल के एक कमरे में आगरा के रहने वाले प्रांजिल पाठक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. प्रांजिल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे.

ADVERTISEMENT

आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
social share
Google CTA

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दुखद खबर सामने आई है. सेक्टर-53 स्थित ओरसम होटल के एक कमरे में आगरा के रहने वाले प्रांजिल पाठक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. प्रांजिल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. जानकारी के मुताबिक वह हाल ही में भारत आए थे और गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित एक होटल में रुके थे. तभी सोमवार की देर रात उनका शव होटल के कमरे के बाथटब से बरामद किया गया. प्रांजिल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे और उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

ऋषिकेश से लौटकर बुक किया कमरा

आगरा की ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले प्रांजिल पाठक इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. वह हाल ही में भारत वापस आए थे. सोमवार को वे उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां मनाकर दिल्ली लौटे थे. इसके बाद वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने दोस्त को छोड़ने गए. दोस्त को फ्लाइट में बिठाने के बाद उन्होंने रात गुजारने के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित होटल में कमरा नंबर 302 बुक किया था.

बाथटब में प्रांजिल का शव मिला

रात करीब 8 बजे जब होटल के कर्मचारियों को कुछ अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला. अंदर जाकर देखा तो प्रांजिल बाथरूम के जकूजी के पानी में बेहोश पड़े थे. कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दी और डॉक्टर को बुलाया. जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-53 थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने वहां से जरूरी सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा कोई

पुलिस ने जांच के दौरान होटल की तीसरी मंजिल के साथ-साथ मुख्य गेट और बाहर निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज से साफ हुआ है कि प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां नहीं आया था. इसके अलावा कमरे का दरवाजा भी अंदर से लॉक था, जिससे किसी बाहरी की दखलंदाजी की आशंका कम लग रही है.

जल्द ही होने वाली थी शादी

प्रांजिल पाठक का करियर बहुत अच्छा चल रहा था और जल्द ही यूके में उनकी शादी होने वाली थी. आगरा में उनका पूरा परिवार इस शादी की खुशी-खुशी तैयारियों में जुटा हुआ था. लेकिन प्रांजिल की रहस्यमयी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने नहाते समय हार्ट अटैक आने, पैर फिसलने या दम घुटने जैसे सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी के बांदा जिले में बिजली टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, बॉयफ्रेंड से बात करने पर परिजनों ने लगाई थी डांट, पुलिस ने सुरक्षित उतारा