CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम चतुर्वेदी की चाल को ये क्या हुआ? अब माफी की गुहार लगा रहा
Maulana Abdullah Saleem Apology: सीएम योगी की मां और गौमाता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम की अकड़ यूपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही ढीली पड़ गई. बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच लाए गए मौलाना का हाथ जोड़कर माफी मांगते और लंगड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Maulana Abdullah Saleem Apology
Maulana Abdullah Saleem Apology: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की अकड़ अब काफूर हो चुकी है. यूपीएसटीएफ की टीम मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच ले गई थी. इस दौरान पूछताछ में मौलाना अब्दुल सलीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही उसने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता और लंगड़ाता हुआ नजर आ रहा है.