सफेद कोट-पैंट, ब्लैक शर्ट... IPS केके बिश्नोई के रिसेप्शन में राउडी अंदाज में पहुंचे ASP अनुज चौधरी, बन गया माहौल
IPS KK Vishnoi Wedding Reception: आईपीएस केके विश्नोई और अंशिका वर्मा का जोधपुर में शाही रिसेप्शन. एएसपी अनुज चौधरी ने डैशिंग अंदाज में दी शिरकत.
ADVERTISEMENT
IPS KK Vishnoi Wedding Reception: राजस्थान की रेतीली धरती और जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में 30 मार्च की रात एक यादगार शाम में तब्दील हो गई. यूपी पुलिस के 'पावर कपल' आईपीएस केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा लगा. लेकिन महफिल तब लूट ली, जब फिरोजाबाद के एएसपी और अपनी दबंगई के लिए मशहूर अनुज चौधरी ने 'डैशिंग' एंट्री मारी.