सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का हुआ ये हाल, यूपी पुलिस पहुंची बिहार और फिर...
Maulana Abdullah Saleem arrested: सीएम योगी की मां और गौमाता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार से गिरफ्तार. यूपी एसटीएफ ने पूर्णिया में दबिश देकर दबोचा. बहराइच पुलिस कोतवाली में कर रही है पूछताछ. भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए थे कई मुकदमे.
ADVERTISEMENT

Maulana Abdullah Saleem Arrested
Maulana Abdullah Saleem Arrested: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने एक साथ मिलकर किया है. मौलाना अब्दुल्ला सलीम की गिरफ्तारी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें सादी वर्दी में पुलिसकर्मी उसे ले जाते दिख रहे हैं.