UP Weather Update: यूपी में आज गिरेंगे ओले... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: 31 मार्च की सुबह तक सहारनपुर, मेरठ, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट. जानें मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के किसानों और आम जनता के लिए अगले कुछ घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 मार्च की सुबह 9 बजे तक (या इसके बाद भी) प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज क्षेत्र और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है. बेमौसम की यह मार फसलों के लिए चिंता का सबब बन सकती है.