लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में दीपोत्सव पर दिखेगा भव्य नजारा, 6000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, जानें इस बार क्या-क्या होगा खास?

अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार रामनगरी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक होगा.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Deepotsav
Ayodhya Deepotsav
social share
Google CTA

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार रामनगरी में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन अयोध्या में रहकर शोभायात्रा, राम राज्याभिषेक, सरयू आरती और दीप प्रज्ज्वलन समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राम की पैड़ी पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, ड्रोन शो और हरित आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होंगे. आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे कार्यक्रम क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटकर 6000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. यूपी एटीएस की कमांडो टीमें, पीएसी, आरएएफ और आपदा राहत बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.

53 सेक्टर में बांटा गया आयोजन क्षेत्र

दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे आयोजन क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में विभाजित किया गया है. सुरक्षा की जिम्मेदारी 20 एडिशनल एसपी, 45 सीओ समेत करीब 6000 पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है. इसके अलावा पीएसी की 9 कंपनियां और आरएएफ की 3 कंपनियां तैनात रहेंगी. यूपी एटीएस की दो कमांडो टीमें भी कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाई गई हैं. सरयू नदी और उसके आसपास सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी. सरयू के तटबंधों पर पीएसी की फ्लड कंपनी को भी लगाया गया है, ताकि नदी क्षेत्र में किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ेंः यूपी में एक और अफसर का इस्तीफा, GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?

 

10 बजे साकेत कॉलेज से निकलेंगी 21 शोभायात्राएं

7 नवंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शोभायात्राओं से होगी. साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 21 झांकियों को सुबह 10 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से रामपथ होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंचेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:25 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और करीब 2 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद उनका श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन और रामकथा पार्क में शोभायात्रा व प्रदर्शनी के अवलोकन का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

श्रीराम का राजतिलक और संतों का सम्मान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से रामकथा पार्क में शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद श्रीराम-सीता के अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा. शाम 3:45 से 5:15 बजे तक श्रीराम राज्याभिषेक, संतों के सम्मान और अन्य आयोजन होंगे. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्पवर्षा और दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. रामकथा पार्क में संत-महात्माओं, आम लोगों और श्रद्धालुओं के बीच उनकी मौजूदगी रहेगी.

राम की पैड़ी पर सरयू आरती, लेजर और ड्रोन शो

शाम 5:35 बजे मुख्यमंत्री नया घाट पर सरयू आरती में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6 बजे से राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम 7:50 बजे तक चलेगा. यहां दीप प्रज्ज्वलन के साथ 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे. प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम की गाथा दिखाई जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू पुल पर हरित आतिशबाजी का अवलोकन करेंगे और फिर रामकथा पार्क लौटकर भारतीय व अंतरराष्ट्रीय रामलीलाओं का मंचन देखेंगे. रात 8:40 से 9:25 बजे तक रामलीला और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया है. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सरयू अतिथि गृह में प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ेंः यूपी में एंट्री लेते ही अनंत सिंह ने सबसे पहले किसे दिया अपनी बेटी की शादी का कार्ड? बुलडोजर से हुआ स्वागत

 

संतों के साथ बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी

8 नवंबर यानी दीपावली के दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 7:50 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से शुरू होगा. इसके बाद 8:05 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे. 8:20 बजे रामघाट हाल्ट के पास निषाद बस्ती में दीपावली मिलन, 8:40 बजे अशोक सिंघल वार्ड में और फिर विभिन्न संत आश्रमों में मुलाकात का कार्यक्रम है. इसमें दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिराम दास छावनी शामिल हैं. सुबह 9:30 बजे कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक और मुलाकात होगी.