लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, 101 दिन पहले जारी हुआ शेड्यूल

CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी की है. 16 फरवरी 2027 से सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी परीक्षाएं. 101 दिन पहले जारी हुआ पूरा शेड्यूल.

ADVERTISEMENT

CBSE Exam Datesheet
CBSE Exam Datesheet
social share
Google CTA

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. बोर्ड द्वारा सभी पेपरों का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है. छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से रिकॉर्ड 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. इस बार 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे.

40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का रखा गया ध्यान

CBSE के मुताबिक, इस बार 10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. डेटशीट तैयार करते समय छात्रों द्वारा चुने गए विषयों के कॉम्बिनेशन का विशेष ध्यान रखा गया है.बोर्ड ने बताया कि 40,000 से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का विश्लेषण किया गया है ताकि किसी भी छात्र के दो प्रमुख विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े.

डेटशीट तैयार करते समय इन बातों का रखा गया है ध्यान

1.जिन विषयों को छात्र अक्सर एक साथ चुनते हैं, उनके पेपरों के बीच तैयारी के लिए पर्याप्त दिनों का अंतर (गैप) दिया गया है.

2.12वीं कक्षा के छात्रों की आगामी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं (Entrance Exams) की संभावित तिथियों को ध्यान में रखते हुए ही डेटशीट बनाई गई है.

3.हर परीक्षा केंद्र पर प्रतिदिन बैठने वाले विद्यार्थियों की क्षमता का संतुलन बनाए रखा गया है.

4.शेड्यूल इस तरह तैयार किया गया है जिससे स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक गैरमौजूदगी न रहे और पठन-पाठन प्रभावित न हो.

सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, 10वीं और 12वीं के सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से ही शुरू होंगे.CBSE ने यह डेटशीट स्कूलों द्वारा जमा कराए गए छात्रों के विषयों से जुड़े प्रामाणिक डेटा के आधार पर तैयार की है जिससे छात्रों को समय पर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी.

 

ये भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की ऊंचाहार सीट पर पेंच, अखिलेश यादव को याद दिलाया पुराना 'वादा'