UPPCS 2024: कोचिंग को कहा ना, अनन्या त्रिवेदी का सेल्फ स्टडी चमत्कार... यूपी में हासिल की रैंक-2
ADVERTISEMENT
UPPCS 2024: यूपी पीसीएस 2024 की सेकंड टॉपर अनन्या त्रिवेदी की प्रेरणादायक कहानी. बिना कोचिंग के घर पर तैयारी कर कैसे पाई दूसरी रैंक, जानें उनकी माँ के संघर्ष और सफलता का राज.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में अनन्या त्रिवेदी ने प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दिया है. गाँव की पगडंडियों से लेकर प्रशासनिक सेवा के शिखर तक पहुँचने वाली अनन्या की यह कहानी केवल एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने की है.
