बिजनौर में सगे भाई नदीम ने सोते हुए मोहम्मद सलीम के सीने में घोंपा लोहे का सब्बल, आधी रात मचा हड़कंप!
Bijnor Big Crime: बिजनौर के बेगावाला गांव में मामूली पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Big Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक खौफनाक मामला सामने आया है. बिजनौर कोतवाली शहर के गांव बेगावाला में एक छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद सारी हदें पार कर दीं. आरोपी नदीम ने देर रात सोते समय अपने सगे बड़े भाई मोहम्मद सलीम के सीने में लोहे का भारी-भरकम सब्बल (लोहे की रॉड) घोंपकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. सोते हुए भाई पर हुए इस हमले से घर के भीतर चीख-पुकार मच गई. जब तक परिवार वाले और ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक बड़े भाई की मौत हो चुकी थी. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.