लेटेस्ट न्यूज़

छत पर दिखा दूसरा 'रहस्यमयी शख्स', रसिक दुलारी मौत केस के नए CCTV फुटेज ने खड़े किए सवाल ही सवाल!

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की मौत मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है. छत पर दिखे दूसरे व्यक्ति, कमरे में मिले ग्राइंडर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को कई सवालों में उलझा दिया है.

ADVERTISEMENT

Rasik Dulari News
Rasik Dulari News
social share
Google CTA

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला अब कई सवालों के बीच उलझा हुआ है. एक तरफ पुलिस की जांच है, दूसरी तरफ परिवार के आरोप और अब सामने आया CCTV फुटेज, जिसमें एक दूसरा व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है. करीब 30 सेकंड के इस वीडियो को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर छत पर दिखाई देने वाला ये दूसरा शख्स कौन है?