लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट कटने की पुष्टि, भाई ने की CBI जांच की मांग

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. परिवार ने निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Sharan Case Update
Rasik Dulari Sharan Case Update
social share
Google CTA

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. एक तरफ जहां साधु-संतों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौकाने वाले खुलासों ने मामले को पूरी तरह उलझा दिया है. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और प्राइवेट पार्ट कटे होने की पुष्टि के बाद अब जबलपुर में रहने वाले पीड़ित परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग उठाई है.