प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग... प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत पर सस्पेंस गहराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट कटने की बात आई सामने. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने निष्पक्ष जांच की मांग की.
ADVERTISEMENT

Vrindavan Premanand Maharaj disciple Case
Vrindavan Premanand Maharaj Disciple Case: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह वृंदावन स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने का मामला शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साफ दिख रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के कमरे से मिले एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर ने पूरी घटना को नया मोड़ दे दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के प्राइवेट पार्ट कटे होने और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की बात सामने आई है.
