प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने, परेशान दिखे 'दीपक लोधी'
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की मौत से पहले का नया CCTV वीडियो वायरल हुआ है. सीओ वृंदावन संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और हर पहलू की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Rasik Dulari Death Case
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला खबरों में बना हुआ है. इस बीच दीपक लोधी का एक और CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये फुटेज दीपक लोधी की मौत से पहले का है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक कूदने से पहले परेशान नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह अचानक छत से नीचे छलांग लगा देते हैं.
