फतेहपुर में गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन! ट्रिपल मर्डर केस से जुड़े सुरेश सिंह की 52 लाख की संपत्ति कुर्क, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT
Fatehpur News: फतेहपुर के हदगांव थाना क्षेत्र में 2025 के ट्रिपल मर्डर केस से जुड़े गैंगस्टर सुरेश सिंह की करीब 52 लाख रुपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया गया, जो कथित रूप से अपराध से अर्जित बताई जा रही थीं.
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हदगांव थाना क्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी सुरेश सिंह की करीब 52 लाख 2 हजार रुपये की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया. यह कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई. अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्तियां कथित रूप से अपराध से अर्जित की गई थीं.