लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

Amethi Fire Safety Violation: लखनऊ अग्निकांड के बाद अमेठी में स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होमों की जांच तेज कर दी है.गौरीगंज स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में फायर सेफ्टी उपकरण और अग्निशमन NOC नहीं मिलने पर CMO ने नोटिस जारी किया है. तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा कार्रवाई होगी.

ADVERTISEMENT

नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब
नर्सिंग होम में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण; सीएमओ ने नोटिस किया जारी, तीन दिन में मांगा जवाब
social share
google news

Amethi Fire Safety Violation: लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग होमो में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है. गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर 22 में स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में फायर फाइटिंग उपकरण और अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने के कारण सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब मांगा है।जवाब न मिलने नर्सिंग होम के खिलाफ पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.