एक दिन पहले सील, अगले दिन खुली बिल्डिंग..., विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई की सील बिल्डिंग खुली!
विधानसभा अध्यक्ष के भाई से जुड़ी बिल्डिंग पर कानपुर प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में, सीलिंग और नोटिस को लेकर उठे सवाल; जाजमऊ में अवैध बेसमेंट अभियान के बीच बदला प्रशासन का बयान.
ADVERTISEMENT

Kanpur illegal Basement Action News
Kanpur illegal Basement Action News: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में अवैध बेसमेंट और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाली इमारतों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण भी विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और कार्रवाई कर रहा है. लेकिन जाजमऊ क्षेत्र में हुई एक कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है. कारण यह है कि जिस भवन के बेसमेंट पर अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई होने की बात सामने आई थी, वहां अगले ही दिन हालात बदले हुए दिखाई दिए. इस पूरे घटनाक्रम ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं.