लेटेस्ट न्यूज़

महिलाओं के लिए योगी सरकार की ₹50 हजार वाली योजना पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, बोलीं- 'हम वेलकम नहीं करते'

UP Women Scheme: यूपी में महिलाओं को ₹50 हजार देने की प्रस्तावित योजना की चर्चा के बीच डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव से पहले खातों में पैसे डालने की कोशिश का वह स्वागत नहीं करतीं.

ADVERTISEMENT

Dimple Yadav Statement UP Women 50000 Rupees Scheme
Dimple Yadav Statement UP Women 50000 Rupees Scheme
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली योगी सरकार की प्रस्तावित योजना की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का बयान सामने आया है. डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी योजना की चर्चा सुनने को मिल रही है. डिंपल यादव ने बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचाने का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह की स्थिति के लिए तैयार है, लेकिन वह इसका स्वागत नहीं करती.