यूपी में महिलाओं को योगी सरकार देगी 50000 रुपये? चुनाव से पहले ₹20 हजार और फिर 3 किस्तों में आ सकते हैं ₹10000-₹10000
UP Women Scheme: यूपी में महिलाओं के लिए ₹50 हजार की आर्थिक सहायता वाली प्रस्तावित योजना पर मंथन चल रहा है. चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त देने की चर्चा है.
ADVERTISEMENT

महिलाओं को मिलेंगे ₹50 हजार? चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त पर चर्चा
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं पर फोकस बढ़ता नजर आ रहा है. योगी सरकार महिलाओं के लिए कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वाली एक नई योजना लागू करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. प्रस्तावित योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद देने के साथ उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना बताया जा रहा है.
