8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी आपकी पेंशन? इन लोगों को मिल सकते हैं ₹1.91 लाख
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन बढ़ोतरी को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. NC-JCM की स्टाफ साइड ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है. इसके आधार पर 9,000 रुपये की पेंशन 34,470 रुपये और 20,000 रुपये की पेंशन 76,600 रुपये हो सकती है.
ADVERTISEMENT

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं. आयोग की ओर से अलग-अलग शहरों में कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें की जा रही हैं, जहां वेतन और पेंशन बढ़ाने को लेकर कई मांगें सामने रखी गई हैं.
