लेटेस्ट न्यूज़

12 दिसंबर को ही अयोध्या क्यों जा रहे अखिलेश यादव? रामलला के दर्शन के लिए इस तारीख को चुनने की वजह आई सामने

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. यहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. उनके इस दौरे की तारीख सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम के मंच से बताई.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा चर्चा में
अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा चर्चा में
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. यहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. उनके इस दौरे की तारीख सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम के मंच से बताई. पवन पांडेय के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या आएंगे. इस दौरे में वह केवल राम मंदिर ही नहीं, बल्कि दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे और संतों से मुलाकात करेंगे.

हनुमान अष्टमी के दिन अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर की तारीख इसलिए चुनी है, क्योंकि इस दिन हनुमान अष्टमी है. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव सबसे पहले राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे. इस तरह उनके दौरे में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी दोनों प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल रहेंगे.

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश ने कहा था कोई विधायक अयोध्या नहीं जाएगा...' मनोज पांडेय ने बताया सपा छोड़ने का पूरा किस्सा

 

लंगर में शामिल होने का कार्यक्रम

अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे. इस दौरान वह साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और अलग-अलग मठों में भी जाएंगे. पवन पांडेय के अनुसार, अखिलेश यादव लंगर में शामिल होने के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे. इस दौरे को धार्मिक और पारिवारिक दोनों लिहाज से खास बताया जा रहा है, क्योंकि उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे.

अक्टूबर में जताई थी राम मंदिर जाने की इच्छा

पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव ने अक्टूबर में अयोध्या दौरे के दौरान भी राम मंदिर जाने की इच्छा जताई थी. उस समय उन्होंने पवन पांडेय से दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था. अब पवन पांडेय ने ‘पंचायत आजतक’ में 12 दिसंबर की तारीख का ऐलान किया है. इसके बाद अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन की चर्चा पर ब्रजेश पाठक ने ली चुटकी! UGC और ब्राह्मण समाज पर भी बोले