लेटेस्ट न्यूज़

आटे की क्वालिटी बढ़ाने के लिए ये क्या मिला दिया? आगरा की इस मिल में चल रहा था गजब फ्रॉड

Agra flour adulteration: आगरा के फतेहपुर सीकरी में खाद्य विभाग की टीम ने 'समृद्धि ऑयल मिल' पर छापा मारा है. इस मिल के अंदर आटे में मिलावट का खेल चल रहा था. विभाग ने बताया घटिया क्वालिटी के गेहूं से बने आटे की चमक और वजन बढ़ाने के लिए उसमें सेलखड़ी मिलाई जा रही थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agra flour adulteration: अगर आप भी अपने घर में रोटी बनाने के लिए पैकेट वाला आटा खरीदते हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर देगी. दरअसल, मिलावटी आटे को लेकर आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आगरा के फतेहपुर सीकरी में खाद्य विभाग की टीम ने एक मिल पर छापा मारा है, जहां आटे में मिलावट का खेल चल रहा था. टीम ने मौके से 1,350 किलो आटा और 1,800 किलो सेलखड़ी (सोपस्टोन) बरामद किया है. FSDA के अधिकारियों का कहना है कि घटिया क्वालिटी के गेहूं से बने आटे की चमक और वजन बढ़ाने के लिए उसमें यह सेलखड़ी मिलाई जा रही थी.