कूकर के ढक्कन से हमला, फिर पानी में डुबोया... फतेहपुर में पत्नी शालिनी को दिलीप यादव ने बुरी तरह मारा!
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में पत्नी शालिनी की हत्या के मामले में पति दिलीप यादव गिरफ्तार हुआ है. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद हादसा दिखाने की कोशिश की गई.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Crime News
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की और उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. वहां उसने रोने का नाटक भी किया. हालांकि, जांच के दौरान सामने आए फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
