बरेली में मकान मालिक के साथ पत्नी का चल रहा था अफेयर, दोनों गलत हालत में पकड़े गए तो पति को तेजाब पिलाकर मार डाला!
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला पर अपने पति को तेजाब पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने यह कदम अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उठाया.
ADVERTISEMENT

Bareilly Acid Drinking Murder Case (Photo: AI)
Bareilly Acid Drinking Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला पर अपने पति को तेजाब पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि महिला ने यह कदम अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उठाया. बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले पति ने पत्नी को मकान मालिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद घर में विवाद बढ़ गया. इलाज के दौरान पति की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
