सुल्तानपुर में बेलारा टोल पर प्रधान और उसके साथियों ने टोल कर्मी अतुल को पीटा! अब पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT
सुल्तानपुर के बेलारा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद के बाद टोल कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Sultanpur Toll Plaza News: सुल्तानपुर के बेलारा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद के बाद टोल कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग टोल कर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना 10 अगस्त की है. प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ बेलारा टोल प्लाजा पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने बिना टोल दिए बैरियर पार करने की कोशिश की. टोल कर्मी अतुल विश्वकर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद यह विवाद शुरू हो गया. बताया गया कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि प्रधान सुरेश यादव और उनके साथियों ने टोल कर्मी अतुल विश्वकर्मा को उनके कमरे में घुसकर पीटा. इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें रोक नहीं सके.
