लेटेस्ट न्यूज़

अब बस एक क्लिक पर दर्ज होगी FIR, जानिए योगी सरकार के 'UP Cops' ऐप के फीचर्स और इस्तेमाल का तरीका

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस का डिजिटल पोर्टल और एप से शिकायत दर्ज करना और प्रमाण पत्र डाउनलोड करना आसान हो गया है. यह पहल सुरक्षा और सेवा की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाती है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया की तर्ज पर एक बड़ा कदम उठाया है. अब पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में खड़े होने का जमाना गया. क्योंकि यूपी पुलिस का 'UP Cops'ऐप और ई-गवर्नेंस पोर्टल पुलिस सेवाओं को सीधे आम जनता के स्मार्टफोन तक ले आया है. योगी सरकार का यह डिजिटल विजन प्रदेश के नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में पारदर्शिता,सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है.