नोएडा में पति को दूसरी महिला के फ्लैट में देख उड़ गए पत्नी के होश, फिर शुरू हुई तगड़ी फाइट
नोएडा की गौर सिटी में पति को दूसरी लड़की के साथ देखकर पत्नी भड़क गई. दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पुलिस के मुताबिक, लड़की सिर्फ पति की दोस्त थी.किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई.
ADVERTISEMENT

Screen grab of Noida Viral Video
कहानी एक फ्लैट की है.पति-पत्नी की और बीच में अचानक हुई एक दूसरी लड़की की एंट्री. फिर क्या था, बंद फ्लैट के अंदर और बाहर शुरू हो गया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा कि आसपास के लोग भी तमाशा देखने के लिए जमा हो गए. बात सिर्फ कहासुनी तक रहती तो शायद मामला वहीं निपट जाता. लेकिन देखते ही देखते बात हाथापाई और थप्पड़बाज़ी तक पहुंच गई. किसी ने इस पूरे ड्रामे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यही 'पति-पत्नी और वो' का कलेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
