लेटेस्ट न्यूज़

छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में पहुंची थी मां शाइस्ता परवीन? खूब हो रही चर्चा

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटी थी. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि बेटे के जनाजे में फरार शाइस्ता परवीन भी पहुंची थी. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

social share
Google CTA

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान का निधन और उसके अंतिम संस्कार की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. अबान के अंतिम संस्कार में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही. हालांकि, शाइस्ता परवीन की उस दिन कब्रिस्तान में मौजूदगी पर विवाद है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाइस्ता ने अपने बेटे को आखिरी बार कब्रिस्तान में देखा, जबकि कुछ इसे नकारते हैं.