बलिया में दूसरी शादी करने निकला मजहरूल हक, रास्ते में पहली पत्नी ने कार रोककर बीच सड़क पर खूब बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के बलिया में दूसरी शादी करने जा रहे एक दूल्हे को रास्ते में उसकी पहली पत्नी ने रोक लिया. मामला सिकंदरपुर कस्बे का बताया जा रहा है, जहां वाराणसी निवासी मजहरूल हक शादी के लिए तैयार होकर दुल्हन के घर जा रहे थे.
Ballia Marriage Dispute News: उत्तर प्रदेश के बलिया में दूसरी शादी करने जा रहे एक दूल्हे को रास्ते में उसकी पहली पत्नी ने रोक लिया. मामला सिकंदरपुर कस्बे का बताया जा रहा है, जहां वाराणसी निवासी मजहरूल हक शादी के लिए तैयार होकर दुल्हन के घर जा रहे थे. इसी दौरान चौराहे पर उनकी गाड़ी को पहली पत्नी ने रोक लिया. इसके बाद सड़क पर ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पहली पत्नी ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला अदालत तक पहुंच चुका है.
