लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में रील बनाने गए समीर पर गार्ड विवेक यादव ने चला दी गोली, अब चोरी वाली कहानी आ रही सामने

गाजियाबाद के साहिबाबाद में रील बनाने गए 17 वर्षीय समीर को सिक्योरिटी गार्ड ने चोर समझकर गोली मार दी जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अर्थला में बन रहे पार्श्वनाथ बिल्डिंग में रील बनाने पहुंचे 17 साल के समीर को वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव ने चोर समझ लिया. इसके बाद चली गोली से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया है और उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है.