लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद पुलिस चौकी के पास हुए धमाके में पुलिस ने दर्ज की FIR, मौके पर पहुंची NIA की टीम ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 6 नवंबर की रात हुए इस विस्फोट के मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Blast
Ghaziabad Blast
social share
Google CTA

Ghaziabad Blast News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 6 नवंबर की रात हुए इस विस्फोट के मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.

6 नवंबर की रात हुआ था धमाका

पुलिस के अनुसार वसुंधरा पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायत में बताया गया कि 6 नवंबर की रात करीब 10:50 बजे चौकी के पिछले हिस्से में अचानक तेज धमाका हुआ. विस्फोट की आवाज सुनते ही चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

धमाके का असर पुलिस चौकी के कमरों में भी देखने को मिला. विस्फोट के कारण कमरों की दीवारों में दरारें आ गईं, जबकि वाशरूम और अन्य कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. चौकी के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को देखते हुए एफआईआर में इससे संबंधित धाराएं भी शामिल की गई हैं.

NIA की टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा

वसुंधरा पुलिस चौकी के बगल में हुए धमाके की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी जांच में जुट गई है. शनिवार को टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने धमाके से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की.

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ और इसमें किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में एक्सप्लोसिव एक्ट और BNS की अलग-अलग धाराएं लगाई गई हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है और धमाके के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले योगी सरकार का 52 PCS अफसरों को बड़ा तोहफा, शासन ने जारी किया प्रमोशन का आदेश, देखें पूरी लिस्ट