गाजियाबाद में रील बनाने गए समीर पर गार्ड ने क्यों चलाई गोली, उसने ये बता दिया
ADVERTISEMENT
साहिबाबाद की अर्द्धनिर्मित बिल्डिंग में हुई फायरिंग में 17 वर्षीय समीर की मौत. परिवार ने सुरक्षा गार्ड्स पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच कर रही है.
गाजियाबाद के साहिबाबाद में गोलीबारी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया.साहिबाबाद के अर्थला इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के परिसर में 17 साल के समीर की संदिग्ध मौत हुई. पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव ने चोरी कर रहे युवकों को डराने के लिए लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की, जिसमें गलती से समीर को गोली लगी. गंभीर रूप से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि समीर सिर्फ रील बनाने गया था और वहां गार्ड्स ने पहले उसकी पिटाई की फिर गोली मारी.
