उमर अहमद आगे थे सरकारी गाड़ी में, पीछे काफिले में चल रही 'थार' पर टोलकर्मी को कुचलने की कोशिश का आरोप
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र से माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले से जुड़ा टोल विवाद सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 को उमर अहमद को सरकारी वाहनों से ले जाया जा रहा था.
ADVERTISEMENT

Umar Ahmed Convoy Toll Plaza News
Umar Ahmed Convoy Toll Plaza News: प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र से माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले से जुड़ा टोल विवाद सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को उमर अहमद को सरकारी वाहनों से प्रयागराज ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर उसके काफिले के पीछे चल रही थार और स्कॉर्पियो समेत अन्य गाड़ियों को लेकर विवाद हुआ. टोल प्रबंधन का आरोप है कि कुछ वाहन बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकल गए और विरोध करने पर कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई. मामले में हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
